09/25/2020
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : 28 अक्टूबर, 3-7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे,
Samachar Darpan News Samachar Darpan News

बिहार चुनाव 2020 : आखिरकार बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार में तीन चरणों में मतदान होने की जानकारी दी. इसी के साथ सूबे की 243 विधानसभा सीटों पर कब-कब वोटिंग होगी ये साफ हो गया है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी सियासी दलों ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। जानिए बिहार चुनाव 2020 की पूरी जानकारी.


    तीन चरणों में मतदान


  • पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग

  • दूसरे चरण में 94 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग

  • तीसरे चरण में 78 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग

  • 10 नवंबर को रिजल्ट निकलने का दिन

आयोग ने जारी किया कोविड-19 प्रोटोकॉल

  • कोरोना संकट के बीच होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल भी जारी किया था. इसको लेकर कई खास नियमों का पालन करने को कहा गया है.

    • मतदान केंद्रों की संख्या डेढ़ गुना से ज्यादा

    • मतदान कर्मियों की संख्या में भी इजाफा

    • मतदान केंद्रों पर वोटर्स की संख्या सीमित

    • केंद्रों पर वोटर्स को मास्क लगाना जरूरी

    • सैनिटाइजर के इस्तेमाल का सख्त निर्देश

    • हर केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजिंग और तापमान मापने के इंतजाम

    • मतदान के पहले बूथ सैनिटाइज करने की हिदायत


         बिहार चुनाव में इस बार नया क्या?

    • बिहार चुनाव में इस बार काफी कुछ नया होगा। इस बार चुनाव में 7 करोड 79 लाख वोटर है । 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है।  सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा।  इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी। प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी।  बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे। इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे।  इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा। सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा। 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं. 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे। 

         एक घंटा अधिक होगी वोटिंग

    • इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा.  डूर टू डूर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे. इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा. नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे. प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी. 

       





LEAVE A COMMENT