सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बाद ड्रग्स कनेक्शन में कई बड़े नाम सामने आए हैं. इस बीच, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों को समन भेजा गया है. 7 लोगों को समन भेजा गया है. 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण से पूछताछ होगी. सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. रकुल प्रीत और सिमोन खंबाटा को कल बुलाया गया है.
बता दें कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के घर पर एनसीबी के अधिकारियों ने समन भेज दिया है. वहीं दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई लौटेंगी. दीपिका के आज रात या कल सुबह मुंबई आने की खबरें हैं. दीपिका के साथ करिश्मा भी मुंबई आएंगी. बता दें दीपिका अभी गोवा में हैं.
आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, इन स्टार्स के खिलाफ ड्रग्स मांगने के सबूत मिले हैं, जिसके संबंध में पूछताछ की जाएगी. अभी तक इस मामले में 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
एनसीबी पूछताछ के लिए बुलाएगी
एनसीबी की ओर से फिलहाल सात लोगों को समन भेजा गया है. आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, दीपिका समेत जिनके नाम ड्रग्स कनेक्शन में सामने आए हैं उन्हें एनसीबी पूछताछ के लिए समन भेज रही है. उनसे तीन-चार दिन के भीतर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. दीपिका पादुकोण के चैट का खुलासा हुआ था जिसमें दीपिका पर आरोप लगे थे कि वे ड्रग्स मांग रही थीं. क्वान कंपनी में काम करने वाली करिश्मा से वे बात कर रही थीं.
एजेंसी ने मंगलवार को क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर से पूछताछ की.ध्रुव चिटगोपेकर आज फिर NCB दफ्तर पहुचे हैं. एजेंसी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से भी दूसरी दफा पूछताछ की. इन दोनों से छह घंटे तक पूछताछ की गई. NCB ने टीवी कलाकार सनम जौहर और अबिगैल पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया था. दोनों एनसीबी के दफ़्तर पहुंच गए हैं. साहा को एनसीबी के सामने फिर से हाजिरी लगानी होगी और सूत्रों का कहना है कि मंटेना और उन्हें आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी.
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 206 -
11/03/2024 315
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT