01/28/2020
Samachar Darpan | शहादत को मिला सम्मान: अमर शहीद दिनेश गिरी की याद में शहीद स्मारक
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
दिल्ली :बीएसफ के हैड कांस्टेबल अमर शहीद दिनेश गिरी और उनके परिवार को सम्मान देने के लिए उनकी याद में युनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से सिलीगुड़ी में दिनेश गिरी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया। इस मौके पर दिनेश गिरी को सलामी देने के लिए भारी संख्या में स्थानिय निवासीयों के अलावे बीएसएफ बैंड के साथ बीएसएफ अधिकारी भी मौजूद थे। हमारा देश हमारे जवान संगठन की सचिव भावना शर्मा ने शहीद स्मारक को लोगों को समर्पित किया।देश पर अपने प्राणों की आहुति देने जवानों की शहादत को हम देश वासी हमेशा याद रखते हैं। लेकिन बीएसएफ के हेडकांस्टेबल शहीद दिनेश गिरी की पत्नी को अपने शहीद पति के नाम पर शहीद स्मारक बनवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार शहादत के चार साल बाद ये सपना युनिक फाउंडेशन की मदद से सच हो पाया।  जब देश 71 वें गणतंत्र की खुशियां मना रहा था उसी समय सिलीगुड़ी निवासी अपने वीर नायक बीएसएफ के हेडकांस्टेबल दिनेश गिरी की वीरता का याद करते उन्हें सलामी दे रहे थे। इस मौके पर शहीद जवानों के परिवारों के लिए काम करने वाले संगठन "हमारा देश हमारे जवान संगठन" की सचिव भावना शर्मा ने दिनेश गिरी की शहादत को याद करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों की वजह से हम देशवासी आज अपने-अपने घरों में सुरक्षित हैं। 
इस मौके पर बीएसएफ ने भी अपने वीर सपूत दिनेश गिरी को याद करने के लिए पूरी तैयारी की थी। बीएसफ बैंड ने बीएसएफ की धून बजाकर शहीद दिनेश गिरी की शहादत को याद किया। 
अमर शहीद दिनेश गिरी की शहादत जून 2016 में जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा में आतंकियों से लोहा लेते हुई थी। बीएसएफ के 23 गाड़ियों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए जा रहा था। इसी काफिले पर घात लगाये आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल बीएसएफ के हेड कांस्टेबल दिनेश गिरी समेत तीन बीएसफ जवानों को शहादत मिली

  • VIA
  • Samachar Darpan News
  • TAGS



LEAVE A COMMENT