RAJPATI YDAV
05/12/2021
450
मुंबई के कांदिवली में कांग्रेस नेता ने कराया रक्तदान शिविर का आयोजन |
मुंबई : देश मे कोरोना का कोहराम जारी है ऐसे मे किसी की जान ब्लड की कमी से ना जाए ब्लड की कमी मुंबई महानगर में होने पाए हो इस बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थिति अलीका हॉल में भव्य रक्त दान शिविर का आयोजन कॉंग्रेस उत्तर मुंबई कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजपति यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया राजपति यादव ने पहली बार नहीं बल्कि कई वर्षों से कांदिवली की जनता के लिए सेवा कार्य कर रहे है अब उसी कड़ी में covid 19 को देखते हुए रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जहा बड़ी संख्या मे लोगों ने पहुँच कर रक्त दान किया जिसमे सोशल दूरी और कोविड गाइडलाइंस का पूरा पालन किया गया रक्त दान शिविर में केबिनेट मंत्री असलम शैख, कॉंग्रेस मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप , मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सापरा, मुंबई महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ अजंता यादव , महासचिव सचिन सावंत , जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया , अशोक सुत्राले कमला प्रसाद यादव , प्रशांत गायकवाड़ और कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें
मीडिया से बातचीत के दौरान राजपति यादव का कहना था की मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप व् , कैबिनेट मंत्री असलम शेख के आदेशानुसार मुंबई में जगह जगह रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा उसी कड़ी में आज उत्तर मुंबई का सातवां ब्लड डोनेशन कैम्प है आज ये कांदिवली विधानसभा का है सबसे पहले मैकांदिवली विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष,महिला दल,यूथ सभी का धन्यवाद करता हूँ उन्होंने मेहनत कर के इस कार्यक्रम को सफल बनाया हमने 300 यूनिट रक्त का लक्ष्य बनाया था वो हम लोगो ने 224 यूनिट रक्त दान हुआ है | इस रक्त दान शिविर से बड़ी संख्या मे लोगो ने रक्त दान किया लोगों में उत्साह है बहुत सारो लोगो ने हमारा शिविर देख कर ब्लड कैम्प ले रहे है लेकिन कांदिवली विधानसभा में यह सबसे बड़ा शिविर है सब लोग खुशी से यहां रक्त दान कर रहे है मै सभी रक्त दाताओं का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूँ और बधाई देता हूँ।
-
03/19/2025 358 -
11/03/2024 430
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT