04/02/2020
Arun Sawant: लॉक डाउन में जनता की मदद के लिये मुंबई कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम: अरुण सावंत
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
मुंबई: कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामले जहां एक तरफ चिंता का विषय है तो वहीँ देश में लागू किये गये 21 दिवसीय लॉक डाउन से भी जनता काफी परेशान हैं। कोरोना वायरस के पीड़ितों के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहें हैं। 
लॉक डाउन में जनता को हो रही परेशानी को लेकर मुंबई कांग्रेस कमेटी ने एक कंट्रोल रूम का गठन किया है, जिसकी जानकारी मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता अरुण सावंत ने एक वीडिओ मैसेज के जरिये दी। अरुण सावंत ने जनता से अपील करते हुये कहा है कि आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अच्छा व ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनता के मदद के लिये कंट्रोल रूम का गठन किया है, जो महाराष्ट्र के साथ महाराष्ट्र में रहने वाले अन्य राज्यों के नागरिकों की मदद कर रही है, उन्होंने जनता से अपील करते हुये कहा कि किसी भी प्रकार कि परेशानी होने पर आप कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, जहां पूरी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में सभी के खाने पिने के साथ ही मास्क व सेनिटाइज़र आदि की व्यवस्था है, जिसका प्रयोग जरूरतमंद लोग कर सकते हैं, उन्होंने जनता से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते हुये कहा कि इस महामारी से सामजिक दुरी बनाकर ही बचा जा सकता है।




LEAVE A COMMENT