04/05/2020
525
Mehul Gosaliya: लॉक डाउन में भूखों का सहारा बने मेहुल गोसालिया: Samachar Darpan
मुंबई: देश भर में कोरोना वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देशभर में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। वहीं इसके बचाव के लिये देशभर में लागू किये गये लॉक डाउन की वजह से ज्यादातर लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
लॉक डाउन की वजह से काम काज ठप होने से रोजमर्रा की जीवन जीने वाले लोगों के सामने अब अपना जीवन यापन करने की चिंता सता रही है। खाने पीने के लिए लोग काफी परेशान हो रहें है। ऐसे में जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिये जिला प्रतिनिधि मुंबई नार्थ के कांग्रेसी नेता मेहुल गोसालिया उम्मीद की किरण बनकर सामने आये हैं। मेहुल जनता कर्फ्यू के बाद से ही प्रतिदिन गरीबों की मदद में लगे हुये हैं।
शनिवार को भी विवान मित्र मंडल के साथ मिलकर कांग्रेसी नेता मेहुल गोसलिया ने मुंबई के बोरीवली व दहिसर इलाके में जरूरतमंद व असहाय लोगों में कई खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण किया। मेहुल ने मंगलवार को जरूरतमंदों में मसाला खिचड़ी व पानी का वितरण कर उनके भूख व प्यास को मिटाया। इसके साथ ही मेहुल ने लोगों से साफ सफाई रखने, बिना आवश्यक घर से न निकलने की भी अपील की।
-
03/19/2025 358 -
11/03/2024 430
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT